घोसी। स्थानीय कोतवाली के मझवारा गांव में खेत में सिंचाई को लेकर मारपीट के मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मझवारा गांव निवासी विधवा गीता देवी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वो शनिवार की दोपहर अपने खेत की सिंचाई कर रही थी। तभी दरियाबाद निवासी जयप्रकाश, मझवारा निवासी संजय, विजयी, अजय, पूनम, कोपागंज थाना के अदरी निवासी सुरेंद्र और अनिल, मधुबन थाना के परदहा निवासी गोविंद गाली देने लगे। मना करने पर मारने पीटने लगे। बचाने आई पुत्री सोनम को भी मारपीट कर घायल कर दिए। आठों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। संवाद