फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश एटीएम रहे बंद

Mon, 14 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित बंद पड़ा यूनियन बैंक का एटीएम।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा नोट बंदी किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में पहले से अफरातफरी मची है। रविवार को तो शहर को चौक और मिर्जाहादीपुरा में फायरिंग आदि की घटना भी हुई। इसी बीच सोमवार को बंदी रही। ऐसे में जब मंगलवार को बैंक खुलेंगे तब नोट बदलने और जमा करने को लेकर एक बार हड़कंप मचेगा। हालांकि जिले में करेंसी आ चुकी है। ऐसी स्थिति में मंगलवार को बैंकों की परीक्षा होनी तय है। सोमवार को अधिकतर एटीएम बंद रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। लोग रुपये निकालने के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के चेस्ट में सोमवार की सुबह करेंसी पहुंची। रविवार को करेंसी के अभाव में इलाहाबाद बैंक बंद भी हो गया था। यूनियन बैंक का चेस्ट अन्य बैंकों को करेंसी उपलब्ध कराएगा। अब प्रश्न उठता है कि करेंसी सौ की शक्ल में मिली है या फिर नई करेंसी उपलब्ध कराई गई है। यदि सौ की करेंसी नहीं मिली तो निश्चित तौर पर एटीएम बंद रहेंगे। फिर लोगों को बैंक की शरण लेनी पड़ेगी। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रंजीत कुुमार ने बताया कि आरबीआई से जारी मेल में इस बात को स्पष्ट किया गया है कि स्टेट बैंक यूनियन बैंक के चेस्ट से करेंसी प्राप्त करें।

इसीक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक शिवनाथ राम ने बताया कि उनके यहां सीधे करेंसी नहीं भेजी गई है। लेकिन यह तय है कि उन्हें भी किसी न किसी चेस्ट से अटैच्ड किया जाएगा। कुल मिलाकर मंगलवार को करेंसी की कमी नहीं होगी। लेकिन रुपये बदलने और जमा करने के दौरान मैनपावर की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में बैंक अधिकारी की रणनीति क्या होगी। संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना के अनुसार स्थानीय बाजार के साथ आसपास के  बाजारों में करीब दो दर्जन बैंक मौजूद है। हर जगह रुपये पाने और बदलने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में चार दिन के अंदर सभी बैंकों में सौ और पचास की करेंसी लगभग खत्म होने को है। ऐसे में सोमवार को बैंकों की बंदी हो गई। अब देखना है कि मंगलवार को बैंक खुलने पर अधिकारी भीड़ को कैसे नियंत्रित करते हैं। क्योंकि समय बीतने के साथ बैंकों पर जानता की भीड़ बढ़ती जा रही है। बाजार में सोमवार को सन्नाटा रहा, लेकिन रविवार को यूनियन बैंक में जमा के साथ निकासी का कार्य समान रूप से किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें