फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुबह कोहरा, दोपहर में हल्की धूप, बारिश और गरज चमक के आसार

विज्ञापन
नगर में रविवार को कोहरे के बीच जाता बाइक सवार। स्रोत- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मऊ। मौसम में रविवार को बदलाव दिखा। तड़के से ही कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद तक हल्की धूप रही। मौसम में बदलाव के चलते अब सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के तरफ से हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तड़के से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा छाए रहने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह अपने काम पर जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से ठंड बढ़ेगी।
आईएमडी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 से 18 नवंबर के बीच दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें