फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेल प्रतिभा के बल पर सौ से अधिक ने हासिल की सरकारी नौकरी

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवनिर्मित हांकी का एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड और बास्केटबाल और वालीबाल का
विज्ञापन
मऊ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम खेल की उपजाऊ भूमि है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। स्टेडियम में कई प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता है। स्टेडियम में अब तक विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और सिल्वर पदक हासिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं, यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हॉकी के सौ से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर सरकारी नौकरी हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में हैंडबाल, कुश्ती, एथलेटिक, वाॅलीबाॅल, जिम्नास्टिक, कबड्डी, क्रिकेट, हाॅकी, फुटबाल खेल के प्रशिक्षकों की नियुक्ति है। इसके अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेल का भी अभ्यास खिलाड़ी करते हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान समय में कई खेलों के मैदान हैं। लेकिन हाॅकी, हैंडबाल, वाॅलीबाॅल खेल के लिए नए मैदानों की सौगात मिली है। स्टेडियम परिसर में हाॅकी के लिए एस्ट्रो टर्फ और हैंडबाल और वाॅलीबाॅल के लिए सिंथेटिक टर्फ के मैदान बनाए गए हैं। इसे अगस्त में ही हैंडओवर किया गया है। फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी की ओर से हॉकी के मैदान को एप्रूव्ड किया है। इसमें अब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर का अभ्यास कर सकेंगे।

दो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुके हैं दमखम

मऊ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के दो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखा चुके हैं। इसमें हैंडबाल में नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी सोहम गुप्ता जार्डन में भारतीय टीम के साथ खेल रहे हैं। वहीं, कुश्ती में विशाल साहनी ने अमेरिका में आयोजित 21वें विश्व पुलिस खेलों में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया।
विज्ञापन


रेलवे, सीआईएसएफ, यूपी पुलिस में दे रहे सेवाएं

मऊ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण देने वाले उत्तर प्रदेश हाॅकी संघ के सचिव और हाॅकी प्रशिक्षक ओमेन्द्र सिंह ने बताया कि हाॅकी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में मेडल हासिल करने पर 100 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। ये रेलवे, सीआईएसएफ, यूपी पुलिस, पावर काॅरपोरेशन, एक्साइज, इनकम टैक्स आदि विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप सुनील यादव, मनीष यादव, निशा, रश्मि, एरम रिजवी, मजहर कमाल, साधना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलकर नौकरी प्राप्त की है।

खेल के प्रति बढ़ी रुचि

मऊ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में खेल के प्रति युवाओं की जागरूकता बढ़ी है। इसके कारण सरकार लगातार सुविधाएं भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा जिला स्टेडियम में अभ्यास कर कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। वहीं, वर्तमान समय में खेल के प्रति बढ़ती रुचि से मेडल की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें