फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छह हजार लीटर से ज्यादा शराब नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद की गई शराब को ऑपरेशन क्लीन के तहत नष्ट करने की कार्रवाई बुधवार को पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने की। पिछले कई महीनों में शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान दर्ज हुए 185 मुकदमों में जब्त कुल 6121.4 लीटर शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई का नेतृत्व उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। एसडीएम की टीम में शामिल क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा और पुलिसकर्मी बुधवार की सुबह निर्धारित समय पर कोतवाली क्षेत्र के असना नहर पुलिया के समीप पहुंचे। वहां जेसीबी मशीन की मदद से बड़ा गड्ढा खोदवाया गया। बरामद शराब की पेटियों और कंटेनरों को गड्ढे में डाला गया और फिर मिट्टी से ढककर नष्ट कर दिया गया। टीम के अनुसार नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 12,60,880 रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और कार्रवाई जारी रहेगी। प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल ने बताया कि विभिन्न अभियानों के दौरान शराब बरामद की गई थी। सीओ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बरामदगी के बाद शराब का सुरक्षित निस्तारण जरूरी होता है। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें