फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: त्योहारों की भीड़ में लखनऊ रूट पर ज्यादा बसें, दूसरे रूटों पर परेशानी

विज्ञापन
नगर ​स्थित रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
मऊ। दिवाली और महापर्व छठ के उल्लास के बीच घर लौटने और काम पर वापस जाने वालों की भारी भीड़ ने रोडवेज की रफ्तार बढ़ा दी है। मऊ डिपो की 76 बसों ने महज 12 दिनों में 01 लाख 20 हजार 304 यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंच कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

लेकिन, इस कामयाबी के पीछे यात्रियों की एक बड़ी पीड़ा भी छिपी है। कमाई और लंबी दूरी के चक्कर में डिपो की अधिकांश बसें लखनऊ रूट पर दौड़ रही हैं, जिससे गोरखपुर और वाराणसी जाने वाले मुसाफिरों को बस अड्डे पर घंटों पसीना बहाना पड़ रहा है।
मऊ डिपो की बसों का संचालन लखनऊ, अयोध्या, जौनपुर, शाहगंज, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर सहित 13 रूटों पर होता है। त्योहारी सीजन में यात्रियों के दबाव को देखते हुए मऊ डिपो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। डिपो के बेड़े में शामिल सभी 76 बसों के फेरे बढ़ाने के अलावा सभी संचालन कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई थी। लेकिन लोकल रूटों की अनदेखी भारी पड़ रही है। यात्रियों का आरोप है कि डिपो प्रशासन का पूरा फोकस राजधानी लखनऊ रूट पर है। अधिकांश बसों को सीधे लखनऊ के लिए रवाना किया जा रहा है। इसके चलते अन्य महत्वपूर्ण रूटों पर बसों का टोटा हो गया है। लंबी दूरी के यात्रियों को तो राहत मिल रही है, लेकिन आसपास के जिलों में जाने वाले दैनिक और त्योहारी यात्री को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें