फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मऊ में बंदर की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश; आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 01 Aug 2026 01:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
बंदर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली बाजार में एक बंदर की गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने घोसी कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्या है मामला
घोसी क्षेत्र निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र बहादुर सिंह, प्रिंस चौहान एवं हरिओम ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को करीब 12 बजे दिन में रघौली गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक बंदर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बंदर की हत्या से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कहा कि वन्यजीवों के साथ इस प्रकार की घटना गंभीर अपराध है और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जबकि बंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें