फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समिति की लापरवाही पड़ रही भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की सारी कवायदों ग्रामीण स्तर पर मानीटरिंग न होने से फेल हो रही। प्रवासियों के गांव लौटने पर उन्हें होमक्वारंटीन तथा गांव से बाहर न जाने की जिम्मेदारी निगरानी समिति की है। लेकिन समिति की लापरवाही के चलते प्रवासी न केवल गांव में घूम रहे है, बल्कि बाजारों में बेरोकटोक आवाजाही भी कर रहे। मंगलवार को प्रशासन चार प्रवासियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने पर नगवा गांव पहुंचा। यहां एक कोरोना मरीज से उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली तो हैरत में पड़ गया। दरअसल अपनी पत्नी और गांव के दो साथियों के साथ युवक मुंबई से 26 मई को श्रमिक ट्रेन से गांव पहुंचा। यहां दो प्रवासियों के घर गांव से बाहर होने के बावजूद दोनों ने जागरूकता दिखाते हुए खुद अपने को होमक्वारंटीन कर रखा था। जबकि युवक न केवल गांव घूमता रहा, बल्कि गांव में क्रिकेट भी खेला। सबसे चौंकाने वाली बात युवक ने बताई उसके दो चाचा की मिठाई तथा किराना की दुकान रतनपुरा बाजार में है। जहां मुंबई से लौटने के बाद वह कई बार दुकान पर गया था। मजे की बात यह कि होम क्वारंटीन रहने के प्रति जागरूक करने वाली निगरानी समिति के जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। उधर अब प्रशासन युवक के बताए ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें