दीवानी कचहरी सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अधिवक्ता।
- फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई ।इसमें पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं का किए जा रहे लगातार उत्पीड़न करने की निंदा की गई। बैठक में तय हुआ कि अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और जिला जज से मिलकर थानाध्यक्ष सरायलखंसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेगा। अगर एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो अग्रिम रणनीति तय की जाएगी ।बार के महामंत्री अरविंद तिवारी ने कहा कि थानाध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह, उमेश यादव, श्याम लाल यादव तथा शंभू नाथ यादव के साथ दुर्व्यवहार किया गया। अधिवक्ताओ ने घटना और पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा किया तथा थानाध्यक्ष सरायलखंसी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया। बार अध्यक्ष राजेंद्र राय ने कहा कि अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से मिलेगा और थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक को उदय प्रताप राय, राकेश कुमार सिंह, घनश्याम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद राय, मान सिंह यादव,योगेंद्र सिंह, मुदस्सिर हुसैन खान, सतीश चंद मौर्या, रामरतन निषाद, विरेंद्र बहादुर पाल, ओमप्रकाश पांडेय, सत्येंद्र बहादुर सिंह,राजनाथ यादव आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता राजेंद्र राय तथा संचालन महामंत्री अरविंद तिवारी ने किया।