फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लिंक भेजकर भाजपा नेता के खाते से उड़ाए रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली के जमालपुर मिर्जापुर कृष्णा मार्केट निवासी भाजपा नेता से ऑनलाइन रुपये भेजने के नाम पर जालसाजों ने खाते से एक लाख 70 हजार रुपये उड़ा दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भेजे गए लिंक और फोन की जांच की तो कोलकाता का निकला। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी नगर पंचायत के जमालपुर मिर्जापुर कृष्णा मार्केट निवासी रविंद्र उपाध्याय को उनके परिचित लखीमपुर खीरी निवासी रामगोपाल अवस्थी उर्फ दद्दा ने नौ मार्च 2023 को फोन किया। कहा कि उसके एक परिचित ने उससे 30 हजार रुपये उधार लिया है। उन रुपयों को यूपीआई के माध्यम से मंगाकर अपने बैंक खाते में भेजने को कहा। बात पर विश्वास कर रविंद्र उपाध्याय ने दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करके जानकारी ली तो उधर से एक लिंक आया। उस व्यक्ति ने कुछ पैसे भेजने की बात कही। पुष्टि के लिए पहले पांच और फिर 10 रुपये भेजे। दूसरा लिंक भेजकर पासवर्ड डालने को कहा। पासवर्ड डालने पर पहले 30 और फिर 39 हजार 999 रुपये रविंद्र के बैंक खाते से कट गए। इसकी शिकायत करने पर रामगोपाल अवस्थी उर्फ़ दद्दा ने घर जाकर वापस कराने को कहा। इसके बाद जालसाज ने अगले दिन 10 मार्च 2023 को पुनः लिंक भेजा। ऐसे करके जालसाज ने कई बार में एक लाख 70 हजार रुपये उड़ा लिए। तहरीर के आधार पर मोबाइल धारक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोन और लिंक की जांच की गई तो लोकेशन कोलकाता का पाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

चिलकाना में ओलावृष्टि के बाद रास्ते पर बिछी बर्फ की चादर। संवाद

चिलकाना में ओलावृष्टि के बाद रास्ते पर बिछी बर्फ की चादर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें