घोसी। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुलिस ने फुल बॉडीप्रोटेक्टर के साथ क्षेत्र में आगामी चुनाव, शांति व्यवस्था आदि को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे कोतवाली परिसर से निकलकर रुट मार्च रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बड़ागांव बाजार, बड़ागांव चौक, तहसील, मझावारमोड आदि मुहल्लों से रूट मार्च निकाला। रूट मार्च के दौरान लोगों को अतिक्रमण के प्रति जागरूक करने के साथ वाहनों को सड़क की पटरियों से हटा कर खड़ा करने का निर्देश दिया।