नरेंद्र मोदी द्वारा दुबारा प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरित किया।
जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह और संजय पांडेय ने कहा कि मोदी का दूसरा कार्यकाल प्रथम कार्यकाल से भी अधिक स्वर्णिम होगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, हरिहर प्रसाद गुप्त, भरतलाल राही, रमेश राय, प्रवीण गुप्ता, सत्यमित्र सिंह, मनोज राय, मीना अग्रवाल, कुसुम चौबे, मृगेंद्र राय, अभिषेक राय, इंद्रदेव प्रसाद, नीरज राही, संजय मौर्य, विनोद गुप्ता शामिल रहे।
घोसी ः बस स्टेशन हनुमान मंदिर के पास गुरुवार को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुबारा सरकार बनने पर भाजपाजनों ने एक दूसरे के साथ अन्य को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर रविंद्र उपाध्याय, मुन्ना प्रसाद राजभर, विश्वनाथ विश्वकर्मा, अतुल शर्मा, उद्देश्य पाण्डेय, जगदीश मौर्य, श्रीकांत निषाद आदि रहे।
फतहपुर मंडाव ः फतहपुर ताल रतोय बाजार में बैठक आयोजित हुई। जिसमें पीएम के शपथ ग््रहण पर खुशी जताई गई। बैठक में गिरीश चंद गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, राधेश्याम सिंह, भोला चौहान, अजित जायसवाल, सुनील गोस्वामी, राजू मद्देशिया, समी श्रीवास्तव आदि सूरजपुर ः मधुबन बिधान सभा क्षेत्र के रसूलपुर स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय में बैठक कर मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जताई गई। इस मौके पर मनोज कुमार, पवन सोनकर, शशिचंद विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, संजय शर्मा, रामप्रवेश मौर्या रहे।