फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कूड़ाघर में तब्दील हुआ मॉडल प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास

विज्ञापन
परदहां परिसर में बना माडल प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में रखा गया कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लॉक कार्यालय परिसर में लाखों रुपये की लागत से बना मॉडल प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास अधिकारियों की उदासीनता का शिकार बना हुआ है। कभी ग्रामीणों को आवास योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से बनाया गया यह भवन आज कूड़ाघर में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ब्लॉक परिसर में लाखों रुपये खर्च कर एक मॉडल आवास का निर्माण कराया गया था।
इसका उद्देश्य लाभार्थियों को योजना के तहत बनने वाले आवासों की गुणवत्ता और स्वरुप से अवगत कराना था, लेकिन वर्तमान में भवन की स्थिति बदहाल है। मॉडल आवास के अंदर कूड़ा-कचरा रखा जा रहा है, जबकि भवन के पीछे की दीवारों पर खरपतवार और झाड़ियां उग आई हैं।
रखरखाव के अभाव में भवन की सुंदरता और उपयोगिता दोनों प्रभावित हो रही हैं। ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों के बीच यह भवन चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में भगत सिंह, पीयूष कुमार, सोनू, जनार्दन शर्मा, महेंद्र सिंह का कहना है कि सरकारी धन से निर्मित इस मॉडल आवास की उपेक्षा न केवल योजना की छवि धूमिल कर रही है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही है। भवन की साफ-सफाई कराकर उसका उचित रखरखाव किया जाए। इस बाबत एडीओ पंचायत परदहां राजकमल का कहना है कि प्लास्टिक स्टोर बनाया गया है। जल्द ही उसकी साफ-सफाई कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें