फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की हनकर में भूल गए चुनाव आचार संहिता

Tue, 29 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का नामांकन सोमवार को रानीपुर ब्लाक एवं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में शुरू हो गया। नामांकन दाखिल करते समय प्रत्याशियों ने चुनाव आचार संहिता की जमकर मखौल बनाया।
विज्ञापन



प्रत्याशियों ने न सिर्फ शक्ति प्रदर्शन किया बल्कि वाहनों का काफिला भी निकाला। चुनाव आचार संहिता की धज्जी उड़ाने वालों में सत्ता पक्ष से जुड़े प्रत्याशी आगे रहे। और बिना किसी प्रशासनिक रोक टोक के वह नामांकन स्थल पर जुलूस की शक्ल में पहुंचकर जमकर नारेबाजी भी की।


रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 23नदवासराय , वार्ड नंबर 24 मड़हा, वार्ड नंबर 25 खैराबाद, वार्ड नंबर 26 सुरहुरपुर, वार्ड नंबर 27 करहां, वार्ड नंबर 28 खुरहट, वार्ड नंबर 29 रानीपुर, वार्ड नंबर 30 सुल्तानीपुर, वार्ड नंबर 31 सुल्तानीपुर, वार्ड नंबर 32 खानपुर, वार्ड नंबर 33 रैकवारेडीह के हर सीटों से नामांकन दाखिल हुआ।
विज्ञापन



दर्जनों प्रत्याशियों ने जहां साधारण ढंग से अपने समर्थकों और प्रत्याशियों के साथ नामांकन स्थल पर पहुुंचकर पर्चा दाखिल किया वहीं कुछ प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन करने वालों में सत्ता पक्ष से जुड़े प्रत्याशी आगे रहे। इसे लेकर प्रशासन भी अपनी आंखे मूंदे रहा। हालां कि कलेक्ट्रेट कक्ष में समर्थकों का दाखिला नहीं हो सका।


पुलिस ने सिर्फ प्रत्याशी और समर्थकों को ही जाने दिया लेकिन जुलूस निकालने की मनाही के बाद भी कुछ प्रत्याशियों ने सड़क पर लंबा काफिला निकालकर अपनी दावेदारी का प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी दलों के लोगों ने इस प्रकार के जुलूस और शक्ति प्रदर्शन पर सवाल भी उठाया।


 कहा कि सत्ता पक्ष से जुड़े प्रत्याशी नियमों को ताक पर रखकर चुनाव में अपने शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं।  इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि नामांकन कक्ष में सिर्फ प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को ही नामांकन दाखिल करने के लिए अनुमति दी जा रही है। आचार संहिता का कढ़ाई से पालन कराया जाएगा।



उन्होंने जुलूस आदि निकालने वालों को चुनाव आचार संहिता का पालन करने की नसीहत दी। कहा कि किसी प्रकार के चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें