फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 लाख की मोबाइल चोरी...तीन अरेस्ट, 280 में से तीन फोन बरामद; पश्चिम बंगाल में सस्ते दाम पर बेचे हैंडसेट

Thu, 09 Apr 2026 06:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: उत्तर प्रदेश की मऊ जिले की पुलिस ने मोबाइल चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मात्र तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य सरगना एक बैग लेकर रेलवे स्टेशन से ही फरार हो गया है।
विज्ञापन
मोबाइल चोरों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: मऊ में शहर कोतवाली से 800 मीटर दूर मोबाइल की दुकान से 50 लाख की चोरी का खुलासा बृहस्पतिवार को एसपी कमलेश बहादुर ने किया। बीते आठ अप्रैल की शाम मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास से गौरीशंकर राजभर, अब्दुल हाय, समीम अख्तर उर्फ राकेश को गिरफ्तार कर लिया। चौथा अभियुक्त आलम शेख फरार है। 

विज्ञापन




उनके पास से चोरी हुई 280 में से केवल तीन मोबाइल और 1.10 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, सुनवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद व्यापारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल की तहरीर पर बीते दो अप्रैल की रात पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। थाना कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम ने शहर के अलग अलग स्थानों के 103 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद चोरों की पहचान हो पाई। 

खुलासा करके एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि झारखंड प्रांत के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अजरुद्दीन टोला पीयरपुर निवासी आलम शेख, बोलटोला पीयरपुर निवासी अब्दुल हाय, पश्चिम बंगाल प्रांत के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना के राम रामपुर निवासी शमीम अख्तर उर्फ राकेश, गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना के कठउत निवासी गौरीशंकर राजभर संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। 
विज्ञापन

मुख्य सरगना भाग निकला

गिरोह का सरगना आलम शेख है। इन्होंने चोरी में निगरानी के लिए महिलाओं का भी सहारा लिया था। घटना के बाद सभी मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास मिले थे। सभी लोग बस से जमनिया होते हुए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहां पर ब्रह्मपुत्र मेल से बरहरवा जाना था। लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान घबराहट में गौरीशंकर राजभर और अब्दुल हाय अपने अपने बैग छोड़कर भाग गए। एक बैग आलम शेख उठाकर ट्रेन में चढ़ गया। 

दूसरा अभियुक्त शमीम अख्तर उर्फ राकेश मोबाइल से भरे अपने बैग के साथ ट्रेन में चढ़ गया था। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइलों का एक हिस्सा पश्चिम बंगाल में औने-पौने दाम पर बेच दिया गया, जिससे प्राप्त धनराशि लगभग 1.50 से दो लाख रुपये हुई। पूरा पैसा सभी ने आपस में बांट लिया था। शेष दो बैग मोबाइल को सरगना आलम शेख ने मालदा पश्चिम बंगाल निवासी एक दलाल शमीम के माध्यम से बांग्लादेश भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें