फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी की खुदाई में जुटे मनरेगा मजदूर

विज्ञापन
घोसी ब्लाक के सोमरीडीह गांव में मनरेगा के तहत पोखरी की खुदाई करते मजदूर। - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। घोसी ब्लाक क्षेत्र के सोमरीडीह गांव में प्रधान सुनीता चौहान के नेतृत्व में मनरेगा के तहत दो पोखरियों में एक सौ से अधिक मनरेगा मजदूरों के द्वारा खुदाई शुरू की गई। इससे मजदूरों को जहां काम मिल रहा है। वहीं पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सोमरीडीह गाव के पूर्वी छोर स्थित पोखरी पर रमेश शर्मा की देखरेख 48 तथा शोधनपुर स्थित पोखरी पर 50 मनरेगा मजदूरों के साथ पोखरियों कि खुदाई प्रारंभ होते ही मजदूरों के चेहरे पर रोजगार मिलने और मजदूरी मिलने से चेहरे पर उत्साह देखने को मिला। मजदूर मोनाकी देवी, लालती, सुमित्रा, लालमती, गुलाब, नान्हू, मुकेश ने बताया कि लॉकडाउन के चलते मजदूरी नहीं मिल रही थी। काम शुरू होने से उन्हें कम से कम मजदूरी तो मिलेगी। प्रधान सुनीता चौहान ने बताया कि पोखरियो की खुदाई से लोगो को मजदूरी मिलने के साथ पोखरियों मे पानी आने से पशुपालकों को लाभ मिलेगा। गांव में अन्य स्थानों पर भी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें