घोसी ब्लाक के औलियापुर गांव में लॉकडाउन में लोगो को रोजगार देने के उद्देश्य से प्रधान की ओर से गांव में पोखरी खुदाई का कार्य प्रारंभ कर बड़ी संख्या में मजदूरों को रोजगार दिया। गावों में मनरेगा के तहत कार्य की अनुमति होते ही, प्रधान रामभवन राम ने बीडीओ से स्वीकृति लेकर गांव स्थित पोखरे की खुदाई में 102 मनरेगा मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए काम पर लगा दिया।
मजदूर फूलमती, बुधिराम, केवली, माया, भीम, मुसाफिर आदि ने बताया कि कई माह के बाद रोजगार मिलने से अब उन्हें मजदूरी मिलने की उम्मीद जगी है। प्रधान ने बताया कि कार्यस्थल पर साबुन पानी से हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। 102 मजदूर कार्य कर रहे है।