फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में जुटें कार्यकर्ता

Tue, 23 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकरण एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को पालिका कम्युनिटी हाल में मंगलवार को चुनाव प्रभारी बनाए गए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को  चुनाव में तन मन से लगने कहा। कहा कि यह चुनाव पार्टी के लिए प्रतष्ठिा का सवाल है।
विज्ञापन


 पार्टी के लोग इसे पार्टी की प्रतिष्ठा से जोड़ कर स्वयं की जीत से देंखे। किसी भी सूरत में पार्टी यह चुनाव जीतकर आगामी चुनाव के लिए संदेश देगी।
कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नीतियों से पंचायत जनप्रतिनिधि एवं निकाय जनप्रतिनिधि सहित सभी प्रभावित हैं। सपा प्रदेश में भारी संख्या में अपना प्रत्याशी जीताएगी। कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायतों एवं निकायों में विकास के लिए कई ठोस कदम उठाएं हैं। पूर्व विधायक सुभाष यादव ने कहा कि यह चुनाव पंचायत एवं निकाय जनप्रतिनिधियों का है। इसके मतदाता खुद जानते हैं कि उनका हित सपा में ही सुरक्षित है। महिला जिलाध्यक्ष संध्या यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, संजय पांडेय, रमेश दुुबे, नन्हकू राजभर, सूर्यभान यादव आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें