फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के साथ विधायक विजय राजभर ने रेतापुरवा में बंटवाई राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा के घोसी विधायक विजय राजभर और उप जिलाधिकारी सदर जयप्रकाश यादव अपने अमले के साथ भारी बारिश के बीच शनिवार को बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित ठैंचा ग्राम पंचायत के रेता पूरवा में पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित कराया। विधायक की मौजूदगी में जरूरतमंदों को मिट्टी का तेल, भोजन का पैकेट अन्य आवश्यक वस्तुएं बाढ़ पीड़ितों के मध्य बांटा गया। विधायक और एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग द्वारा रेता पुरवा के सभी 140 परिवारों को शनिवार की शाम से ही सामूहिक भोजन देने के लिए व्यवस्था की गई। इसके लिए ग्राम प्रधान सुभाष राजभर एवं पूर्ति निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कोई भी भूखा न रहे। लगभग दो बजे दिन में शनिवार को विधायक विजय राजभर, उप जिलाधिकारी सदर अपने हमले के साथ रेता पूरवे पर नाव से पहुंचे और लगभग तीन घंटे तक बाढ़ पीड़ितों के मध्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें