मऊ। लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ के सीओ सिटी धनंजय मिश्रा को राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार मेडल से सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा 15 अगस्त को हुई थी। मऊ जिले के सीओ सिटी धनंजय मिश्रा को राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार मेडल बहुचर्चित दुर्दांत अपराधी फिरदौस के इन्काउंटर के लिए मिला। पुरस्कार मिलने के बाद बातचीत में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि रायबरेली के ऊंचाहार निवासी फिरदौस पर भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय की हत्या में 50 हजार का इनाम था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 2006 में एसटीएफ में रहने के दौरान हमारी टीम से उसकी मुठभेड़ मुंबई के मलाड़ में हुई। जहां एसटीएफ ने उसे मार गिराया था।