चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 के दुरुपयोग की शिकायत के बाद सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना के सपा विधायक ने बीएलओ बलवंत कुमार से मुलाकात की।
बीएलओ ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी फॉर्मों की जांच और सत्यापन के बाद गलत होने पर उन्हें खारिज कर दिया जाएगा। मामला वार्ड नंबर 5 औसतपुर के बूथ संख्या 356 से संबंधित है, जहां बीएलओ को भाजपा नेता ने 75 फॉर्म नंबर 7 दिए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक राजेंद्र राम, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव और अन्य ग्रामीण औसतपुर में बीएलओ से मिले। बीएलओ ने बताया कि ये सभी फॉर्म नंबर 7 एक ही आपत्ति कर्ता के नाम पर दिए गए थे, जिनकी पर्ची उन्होंने काटकर उनको दे दी है।
संदेह होने पर इस मामले की शिकायत मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम अभिषेक गोस्वामी से की तो एसडीएम ने उन्हें सभी फॉर्म जमा करने का निर्देश दिया है।
बीएलओ ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी फॉर्मों की जांच और सत्यापन के बाद गलत होने पर उन्हें खारिज कर दिया जाएगा। विधायक ने तुरंत एसडीएम अभिषेक गोस्वामी से मोबाइल फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी।