स्थानीय ब्लॉक के सभागार में मंगलवार की शाम पीएम आवास के 71 लाभार्थियों को घोसी विधायक सुधाकर सिंह ने चाबी और प्रमाणपत्र वितरीत किए। विधायक ने आवास बनवाकर रह रहे लाभार्थियों को आवास का उचित रख रखाव रखने को कहा। घोसी ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव ने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पीएम आवास योजना से छूट रहा है, वो खंड विकास अधिकारी से मिलकर मानक का प्रमाण देते हुए योजना का लाभ ले सकता हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा. सुजीत कुमार सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, बृजेश आदि लोग मौजूद थे।