फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत आठ मार्च तक चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में मिशन शक्ति के तहत आठ मार्च तक संचालित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। सीडीओ ने समीक्षा करने के बाद सभी को आदेश-निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की समीक्षा करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए यह मिशन शक्ति का अभियान शुरू किया गया है। मिशन शक्ति के तहत आज से आठ मार्च तक चलने वाले विशेष अभियान में कुछ ऐसा करना है जिससे महिलाओं के साथ बालिकाओं में सुरक्षा के साथ, सम्मान, स्वावलंबी बनने की जिज्ञासा बढ़े। इसके लिए जिले के अन्य विभागों से समन्वय करते हुए गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की अपील किया गया। राजस्व विभाग की तरफ से संचालित कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण-पत्र पाने के तरीके से उन्हे अवगत कराया जाए। महिला हेल्प डेस्क का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस दौरान पात्र गरीब और असहाय महिलाओं को आवासित पट्टा दिए जाने की कार्यवाही पूरी की जाए। ताकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को महिलाओं को पट्टा-अभिलेखों का वितरण किया जा सकें। विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 05 महिलाओं को 08 मार्च 2021 को सम्मानित किया जाना है। इसके अलावा उनके नाम से पौधरोपण कराया जाएगा। हाईस्कूल/ इंटरमीडिएट में सर्वोच्य अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के नाम पर गांव में एक तालाब की खुदाई कर वहां उसके नाम से बोर्ड लगाया जाएगा। तालाब का सौदर्यीकरण का कार्य मनरेगा के कराया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें