मऊ। जिले पषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिशन पहचान मूल्यांकन टेस्ट का आयोजन किया गया।ऑनलाइन ग्रुपों से जुड़े बच्चों के साथ तथा बेसिक शिक्षा आपके द्वार के अंतर्गत बच्चों के घर-घर जाकर मिशन पहचान मूल्यांकन टेस्ट का सुचारू रूप से आयोजन संपन्न कराया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सी डी यादव के सहयोग से यह टेस्ट पूरे जनपद में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। जनपद के समस्त विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी एसआरजी, एआर पी तथा कार्यालय स्टाफ द्वारा ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर इस ऑनलाइन टेस्ट का सफलतापूर्वक अनुश्रवण भी किया गया। बीएसए ओ पी त्रिपाठी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों जिला समन्वयकों,एसआरजी ,ए आर पी संकुल शिक्षकों,डायट मेन्टर तथा पूरे जनपद के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।