फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को पीटने से नाराज कर्मियों ने काटी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के रौजा स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी को सोमवार की शाम कुछ मनबढ़ों ने पीट दिया। जानकारी हुई तो नाराज फीडर के बिजली कर्मचारियों ने बाजार की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कर्मी शांत हुए और दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल की। मधुबन-बेल्थरा रोड स्थित रौजा के पास दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के अतिरिक्त विवाह की भी रस्म अदायगी होती है। सोमवार को थाना क्षेत्र के भिटिया गांव के कुछ लोग शादी के सिलसिले में इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान मंदिर के पुजारी भोला महंत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी और दबंगों ने महंत को मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी से मारपीट की सूचना जैसे ही मंदिर परिसर के कुछ दूरी स्थित रौजा फीडर के बिजली कर्मियों को हुई तो वह नाराज हो गए और कारवाई की मांग को लेकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। जानकारी मिली तो पुलिसकर्मी पहुंचे और बिजली कर्मियों को आश्वास्त कर आपूर्ति बहाल कराया। साथ ही पुजारी तथा दूसरे पक्ष के लोगों को अपने साथ थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें