फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लापता किशोरी की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में रविवार की सुबह किशोरी का शव मिला। किशोरी शनिवार की शाम से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी (15) शनिवार की शाम करीब छह बजे से घर से किसी बात पर नाराज होकर निकल गई थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। रातभर तलाश के बाद अगले दिन रानीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने की सोचकर घर चले आए। रविवार को स्कूल बंद था। गांव के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक सुबह जब किसी काम से परिसर में पहुंचे तो किशोरी की लाश मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी महेश सिंह अत्री, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि जांच की जा रही है। वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने के लिए शव भेजा गया है। फाॅरेंसिक टीम को मौके पर कई सबूत मिले हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें