फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फेरी लगा, रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ / बढुआगोदाम। फेरी लगा, रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय तीन चाेरों को सरायलंखसी पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार को बकवल मोड़ तथा कंधेेरी से गिरफ्तार किया। चोरी के आभूषण खरीदने वाले सराफ को भी पुलिस ने निशानदेही पर पकड़ लिया। पुलिस ने चोरों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किया। चोरों ने जिले में हुई आठ चोरियों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया। शनिवार को सरायलंखसी थाना में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि सरायलखंसी पुलिस और स्वाट टीम को चोरों को लेकर जानकारी मिली। बकवल मोड़ तथा कंधेेेरी के पास उनकी मौजूदगी और किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रचने की जानकारी हुई। पुलिस की दो टीमों ने इन दोनों जगहों से तीन चोरों सहित चार को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान आशीष दुबे निवासी पड़ाव भोजपुर थाना मुगलसराय तथा कृष्णा पांडेय निवासी विवेकानंद कालोनी लालपुर थाना कैंट जनपद वाराणसी, अनिल सिंह निवासी छतरपुर थाना हलधरपुर और संदीप कुमार राजभर निवासी मीरपुर रहीमाबाद थाना मुहम्म्मदाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आठ जगहों पर चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद एक लाख 40 हजार की नकदी के संबंध में बताया कि यह नकदी चोरी के आभूषणों को बेचकर उनका मिली है। चोरों ने बताया कि चोरी के बाद आभूषण कंधेरी निवासी संदीप कुमार राजभर को बेच देते हैं। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए आपस में काम बांट रखा है। कोई दिन में जाकर गांव गांव रेकी करता है तो दूसरा फेरी का काम करता है। मिली जानकारी पर योजना बनाकर घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें