फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर से गायब मिली युवती का पोखरी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के लकुरा गांव स्थित पोखरी में गांव की ही बीस वर्षीय युवती का शव उतराया हुआ मिला। बीते शनिवार की शाम से घर से वह लापता थी। सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के लकुरा गांव निवासी माया (20) पुत्री घूरा राजभर शनिवार की शाम भोजन करने के बाद घर से बाहर टहलने निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। रविवार की सुबह ग्रामीण टहलने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के तरफ गए तो देखा कि शव पोखरी में उतराया हुआ है।
विज्ञापन

देखते ही देखते दर्जनों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। शव को बाहर निकालने पर पता चला कि यह गांव की ही युवती माया का शव है। मौत की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद रोते और बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
घटना के संबंध में मधुबन थानाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पोखरी में डूबने से युवती की मौत का लग रहा है, पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उधर घटना से युवती के तीनों भाइयों तथा छोटी बहन और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें