फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: क्लीनिक पर मौजूद युवक ने महिला से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक क्लीनिक पर गई एक महिला से मौजूद युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जब इसका विरोध महिला के पुत्र ने किया तो आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने कोतवाली में आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने बताया कि बीते 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर वह अपने मुहल्ला में संचालिक एक क्लीनिक पर अपने बेटे के साथ इलाज कराने पहुंची।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पहले से क्लीनिक में मौजूद बरईपुर मोहल्ला निवासी नेहाल अख्तर उर्फ सोनू ने
उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। इस पर मौजूद उसके पुत्र ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे गाली देते हुए मारपीट की साथ ही क्लीनिक में रखी कैंची से हमला कर दिया। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले में वह भी घायल हो गई।
मां-बेटे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें हमलावर से बचाया। घटना के बाद पीड़िता ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें