फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका

Sat, 20 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पंजाब सरकार के कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न  कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को सुधरने की चेतावनी देते हुए एक दिन का वेतन काटने का आदेेश दिया।
विज्ञापन



 डीएम सुबह साढ़े दस बजे के करीब कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर स्थित कार्यालयों में पहुंचे। नगरीय विकास अभिकरण डूडा में पहुंचे  तो वहां परियोजना अधिकारी डूडा कमलाकान्त श्रीवास्तव अनुपस्थित थे। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पहुंचे, यहां प्रभारी  जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार विद्यार्थी नदारद थे।


प्रभारी आबकारी अधिकारी के संग चतुर्थ श्रेणी कर्मी जीयनी देवी भी नदारत थीं। नजारत कलेक्ट्रेट  में  कार्यरत में चतुर्थ श्रेणी सरोज का आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र  प्रस्तुत  पाया गया लेकिन वह स्वीकृत नहीं था। इसके बाद चकबंदी विभाग में राजनरायन प्रसाद, विजय कुमार सिंह उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाकर  गायब मिले।
विज्ञापन



इसीक्रम में जिला प्रोबेशन  अधिकारी कार्यालय  में वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार वर्मा, समाज कल्याण विभाग में  कार्यरत वरिष्ठ सहायक गिरजा शंकर पांडेय, श्रम विभाग में  श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी तिवारी, सुधा  सिंह, वरिष्ठ सहायक सुधाकर सरोज, कलेक्ट्रेट में अरुण कुमार श्रीवास्तव,  अनुराधा श्रीवास्तव, विनियमित क्षेत्र में  लिपिक समीउल्लाह अंसारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामानुज राय अनुपस्थित रहे। विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय से न पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें