फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे1220 फ्रंटलाइन वर्कर ने लगवाया टीका

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल पर आरपीएफ के जवान को कोरोना का टीका लगातीं स्वास्थकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दूसरे चरण के टीकाकरण में छूटे फ्रंटलाइन वर्कर के लिए सोमवार को जिले के 11 अस्पतालों में विशेष टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें चिह्नित 2249 में 1220 फ्रंटलाइन वर्कर ने टीका लगवाया। कुल 54.2 फीसदी टीकाकरण हुआ। सबसे कम टीकाकरण मुुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर हुआ। यहां 182 के सापेक्ष 69 लोगों ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पमताल, महिला जिला अस्पताल के अलावा फतेहपुर मंडाव, घोसी, कोपागंज, परदहा तथा रतनपुरा, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, बड़राव, रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 16 सत्रों में टीकाकरण का आयोजन हुुआ। कोपागंज सीएचसी में एक सत्रों में 124 के सापेक्ष 97 फ्रंटलाइन वर्कर ने टीका लगाया गया। यहां टीके का ग्राफ 78.2फीसदी रहा। वहीं जिला महिला अस्पताल में तीन सत्रों में 492 में से 345 को टीका लगाया गया। यहां टीकाकरण का ग्राफ 70.1 फीसदी रहा जबकि जिला अस्पताल में तीन सत्रों में 591 के सापेक्ष 236 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। यहां टीके का ग्राफ 39.9 फीसदी रहा। इसीक्रम में फतेहपुर मंडाव में एक सत्र में 77 के सापेक्ष 38 लोगों नये टीका लगवाया। यहां का ग्राफ सबसे ज्यादा 49.4 फीसदी रहा। वहीं घोसी में 168 के सापेक्ष 105 लोगों ने टीका लगवाया, जिसका ग्राफ 62.5 फीसदी रहा। वहीं परदहा में 352 के सापेक्ष 170 लोगों ने टीका लगवाया। जिसका ग्राफ 48.3 रहा। जबकि रतनपुरा में 78 के सापेक्ष 52 लोगों ने टीका लगवाया। यहां 66 फीसदी ग्राफ रहा। रानीपुर में 83 के सापेक्ष 41 लोगों ने टीका लगवाया। यहां ग्राफ 49.4 फीसदी रहा। वहीं बड़राव में 39 के सापेक्ष 23 लोगों ने टीका लगवाया।यहां टीका का ग्राफ 59 फीसदी रहा। दोहरीघाट में 63 के सापेक्ष 44 लोगों ने टीका लगवाया। यहां ग्राफ 69.8 फीसदी रहा।वहीं घोसी में 168 के सापेक्ष 105 ने टीकघा लगवाया। यहां ग्राफ 62.5 रहा।
विज्ञापन

जिला प्रति अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि संपन्न टीकाकरण का ग्राफ 54.2 फीसदी रहा। टीके से वंचित लोगों को दूसरे टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें