फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आटो सवार महिला के गले से बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार के पास बृहस्पतिवार को आटोरिक्शा में बैठी महिला के गले से दो युवक मंगलसूत्र नोचकर भाग गए। ऑटोरिक्शा में अर्धबेहोशी की हालत में मिली महिला को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र की बस्ती वर्सी निधियाव निवासी कालिका देवी (60) ऑटोरिक्शा में बैठकर मर्यादपुर बाजार स्थित बैंक जा रही थी। महिला का पति सुरेश पहले ही बाजार के लिए निकल चुका था। महिला ने बताया कि पहाड़िपुर खिरिया के पास पहुंचते ही ऑटोरिक्शा में बैठे दो युवकों ने उसे कुछ सूंघाया। इसके बाद उसकी आंख बंद होने लगी। हाथ-पैर काम करना बंद कर दिया। इसी बीच युवकों ने उसके गले से मंगलसूत्र निकाल लिया। मर्यादपुर बाजार में उतरकर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें