फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी को भगाने के आरोप में पति ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी पत्नी को भगा ले जाने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ बुधवार की रात मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पीड़ित विरेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते 29 अगस्त की रात उसकी पत्नी घर में सो रही थी। रात लगभग तीन बजे लापता हो गई। सुबह होने पर इसका पता चला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने का झुमका, मांगटीका आदि गहने और 15 हजार रुपये नकद लेकर घर से गई है।खोजबीन के दौरान अगले दिन पता चला कि कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर निवासी अबू ओसामा अहमद उसकी पत्नी के बैंक खाते में हमेशा पैसे भेजता है और घर के आसपास मंडराता रहता है।
विज्ञापन

इस संबंध में पूछने पर ओसामा अहमद ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मो. ओसामा अहमद और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें