फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर के बाहर टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित अनुसूचित बस्ती के पास बृहस्पतिवार की देर शाम घर के बाहर टहल रहे युवक को बाइक से आए बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने युवक को तीन गोलियां मारी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

भीटी निवासी अभिमन्यु (22) बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी समय मोटरसाइकिल सवार पांच बदमाश पहुंचे। जब तक वह कुछ समझता बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। दो गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और और एक गोली कमर में लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना के बाद परिजनों ने युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा और कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी दल बल के साथ पहुंचे। इस संबंध में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी गई है। पीड़ित ने इस मामले में कुछ लोगों का नाम बताया है, पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें