फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी एंबुलेंस में शरारती तत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अज्ञात कारण से आग लगने के बाद धू-धू कर जलती महामाया सचल अस्पताल की गाड़ी को - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला महिला अस्पताल में खड़ी पुरानी एंबुलेंस में शुक्रवार की शाम कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दिया। देखते ही देखते एंबुलेंस जलने लगी।जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा -तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी । लेकिन बालनिकेतन रेलवे फाटक बंद होने के कारण दमकल दे से पहुंची। जिसके कारण एबुलेंस पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई। देर से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।बताते चलें बीते कई वर्षों से जिला महिला अस्पताल में कई महामाया एंबुलेंस खड़ी हैं।शुक्रवार को उसी में से एक एंबुलेंस में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दिया। आग लगने के बाद पहुँची पुलिस ने सभी को वहां से दूर किया। आग बुझाने के दौरान एंबुलेंस पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें