डाक बंगला रोड घोसी, मऊ पर श्यामवृक्ष पटेल से भैंस के दूध का नमूना लिया। मधुबन रोड घोसी, मऊ पर ब्रह्मदेव से मिश्रित दूध का नमूना लिया। गुलाब गुप्ता के कस्बा खास घोसी, मऊ स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना लिया। नमूनों की जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया किप्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडेय, रामानंद आदि उपस्थित रहे।