मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में दो दिवसीय चलने वाले वाराणसी जोन के अंतरजनपदीय जोनल पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान वाराणसी जोन के जनपदों क्रमश: वाराणसी कमिश्नर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर, भदोही तथा मऊ द्वारा प्रतिभाग किया। खेले गए लीग मैच में मिर्जापुर बनाम बलिया में मिर्जापुर विजयी रहा। जौनपुर बनाम भदोही में जौनपुर ने जीत दर्ज किया। चंदौली बनाम सोनभद्र में चंदौली, वाराणसी कमिश्नरेट बनाम मऊ में वाराणसी कमिश्नरेट विजयी रहा। सेमीफाइनल मैच में मिर्जापुर बनाम चंदौली, वाराणसी कमिश्नरेट बनाम जौनपुर के बीच खेला गया जिसमें मिर्जापुर 2-0 से तथा वाराणसी कमिश्नरेट 2-0 से विजयी रहा।इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 मई 2022 को सायंकाल पांच बजे मिर्जापुर व वाराणसी कमिश्नरेट के बीच खेला जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल भावना से खेलने का बोध कराया।तत्पश्चात टीम कोचों तथा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर धनन्जय मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक रमाकांत पांडेय उपस्थित रहे।