नगर के बुनकर कालोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 16 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी करते अल्पसंख्यक कांग्?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के बुनकर कालोनी जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को 16 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव समीउल अंसारी ने बताया कि 6 सितंबर को लखनऊ में हुए परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में यह संकल्प पत्र प्रस्ताव द्वारा पारित हुआ है। कहा कि सीएए और एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमे को वापस किया जाए। पसमांदा मुसलमानों के लिए अलग से विकास के लिए व्यवस्था दी जाए। मऊ में बुनकरों की समस्या को ध्यान में रखा जाए। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यकों विशेष रूप से कुरैशी समाज को कंगाली के दौर में यह सरकार ले आकर खड़ा कर दी है लेकिन अल्पसंख्यक कांग्रेस सभी कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने के लिए हर वक्त तैयार रहेगा। इस दौरान नियाज, हाफिजुर रहमान ,सालिम ,मोहम्मद अल हसन, मीना भारती रहीं।