फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को भुगातन न होने पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक करतीं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौत? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। राज्यमंत्री, ग्रामीण विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विजय लक्ष्मी गौतम ने स्वयं सहायता समूहों को भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जताई है। कहा कि उन्हें अविलंब भुगतान कराया जाए। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में योजनाओं की प्रगति की जानकारी ले रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिले। किसी भी दशा में सरकारी धन का दुरुपयोग न हो। कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक आवास उपलब्ध नहीं हो पाये हैं उसका सत्यापन कर आवास दिलाएं। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल जल्द ही खुल जाएगा जिस पर पात्र व्यक्ति आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगे। राज्य मंत्री ने सांसद एवं विधायक निधि से कराए गए कार्यों की जानकारी ली। डीसी मनरेगा ने बताया कि जनपद में कुल समूह 6219 गठित हैं। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, सीडीओ राम सिंह वर्मा, डीडीओ उमेश चंद तिवारी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व राज्यमंत्री ने कोपागंज ब्लाक के आंबेडकर प्राइमरी पाठशाला सरवां में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें