फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अधिकारियों के संग प्रभारी मंत्री ने की कानून व्यवस्था और विकास की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने बुधवार को जिले के अधिकारियों के संग बैठक कर विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से जारी पचास लाख रुपये से अधिक धनराशि वाले प्रोजेक्टों को पूरा करने का आदेश दिया। साथ ही जिले की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सूबे के राज्यमंत्री, गन्ना विकास और चीनी उद्योग के साथ मऊ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि बीते पांच माह में गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज कराए गए। इसके अलावा महिला उत्पीड़न के मामले में सख्त आदेश जारी किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति महिला उत्पीड़न करता है तो उसके विरुद्घ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। इसीक्रम में सात लोगों पर रासुका लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कोई विवेचना लंबित नहीं है। वहीं एडीएम केहरी सिंह ने बताया कि बाढ़ से किसानों की जो भी फसलें नुकसान हुई हैं उनका सर्वे कर डाटा आनलाइन फीड करा लिया गया है। इसके तहत 1200 किसानों को चिन्हित किया गया है।
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का गलत डाटा गलत फीड होने की जानकारी होने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस माह के अंत तक इस गड़बड़ी को ठीक कराने का आदेश दिया। खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत पात्र लाभार्थियों को राशन हर हाल में देने का आदेश दिया। इस दौरान डीएसओ को आदेश दिया गया कि वो दिव्यांगजन को उनके घर राशन पहुंचाने का काम करें। साथ ही अपात्रों का नाम हटा कर पात्रों का नाम शामिल कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प के तहत शिक्षा की समीक्षा कर मंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय, चहारदीवारी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। मंत्री ने बिजली विभाग को आदेश दिया कि वो शहर में 22 घंटा और गांवों में 17 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चत कराएं। बैठक में विधायक श्रीराम सोनकर, डीएम अमित सिंह बंसल, सीडीओ राम सिंह वर्मा, एडीएम केहरी सिंह, एसपी श्रीवास्तव, सीएमओ डा. सतीश सिंह, डा. ददन कुमार, बीएसए ओपी त्रिपाठी सहित अन्य सभी अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें