नगर स्थित सईदी रोड का लोर्कापण करते कैबिनेट मंत्री एके शर्मा।संवाद
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार की देर शाम नियाज मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से बनी सईदी रोड का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति से कराए जाएंगे। परदहां मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा और मऊ की औद्योगिक पहचान को पुनः स्थापित किया जाएगा।