फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बैरियर का एंगल तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा मिनी ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना/वलीदपुर। तेज रफ्तार से आ रही मिनी ट्रक मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक का बैरियर तोड़कर तीसरी लाइन के ट्रैक पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इस दौरान जोरदार टक्कर से ट्रक का इंजन टूटकर रेल ट्रैक पर बिखर गया। संयोग अच्छा था कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आई। स्थिति को भांपते हुए चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से ट्रक को ट्रैक से हटवाया।
मंगलवार की भोर 3:15 बजे गाजीपुर से मटर लाकर मिनी ट्रक मुहम्मदाबाद गोहना आ रहा था। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक पर मुड़ने के बजाय सीधे लोहे के बैरियर से टकराया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक बैरियर में लगा लोहे के मोटे एंगल तोड़कर रेल की दो ट्रैक को पार कर तीसरे पर पहुंच गया। इस बीच ट्रक का इंजन अलग होकर पटरी पर बिखर गया।
भोर में तेज आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगाकर ट्रक को वहां से हटवा कर स्टेशन परिसर में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने सूचना उच्च अधिकारियों को दिया है। हादसा के वक्त कोई ट्रेन नहीं आई अन्यथा किसी बड़ी घटना की आशंका हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें