सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र चकऊथ गांव में रविवार की रात चोरों ने एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सोमवार को दुकानदार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मधुबन थाना क्षेत्र के चकऊथ निवासी नंदलाल चौबे की दोहरीघाट-मधुबन मार्ग स्थित किराना की दुकान है। रविवार की देर शाम वह दुकान को बंद कर कुछ दूरी स्थित अपने आवास पर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान के गल्ला में रखा पांच हजार रुपये नकदी और दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए। सोमवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मधुबन संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।