फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप पेयजल आपूर्ति से लोगों का फूटा आक्रोश, किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। नगर पंचायत घोसी के कई मुहल्लों में जलनिगम की पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द पेयजल आपूर्ति की मांग की, आपूर्ति शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को सपा नेता खुर्शीद खान के नेतृत्व में लोगों ने डाकबंगला रोड स्थित जलनिगम की टंकी परिसर में मदापुर, बैसवाड़ा सहित कई मुहल्लों के लोग पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने विभागीय अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कभी कभार ही पानी आता भी है, तो बहुत कम आता है। बीते कई दिनों से आपूर्ति बाधित है। इसके चलते बहुत परेशानी हो रही है। बताया कि जलनिगम के पाइप कम क्वालिटी के साथ पुराने होने और नालियों के बीच से गुजरने के चलते गंदा पानी आ रहा है। मांग किया कि जल्द से जल्द सही ढंग सही ढंग से पानी की आपूर्ति की जाए अन्यथा नगरवासी आंदोलन को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में नौशाद अजीम, हिसामुद्दीन, खुर्शीद खान, नदीम शेख व संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें