कोपागंज के सहरोज गांव में दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : mau
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरों ने मकान और दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर करीब 16 लाख रुपये मूल्य का सामन और सवा लाख रुपया नगद चुरा लिया। चोर कोपागंज थाना क्षेत्र की दो दुकानों और घोसी कोतवाली क्षेत्र के भोपउरा गांव में पुलिस चौकी के बगल में मौजूद मकान का ग्रिल काटकर चोरी की।
घोसी संवादददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के भोपउरा गांव निवासी ओमेंद्र कुमार सिंह का मकान नदवासराय पुलिस चौकी के बगल में है। मकान के निचले हिस्से में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है तथा प्रथम तल पर उनके परिवार के सदस्य रहते है। ओमेंद्र के पुत्र रुद्र प्रताप सिंह कृषि वैज्ञानिक है। रुद्र परिवार के साथ आजमगढ़ रहते है। परिवार न रहने के कारण रुद्र के कमरे में ताला बंद रहता है। गुरुवार की रात चोर मकान के पहले मंजिल पर पीछे से चढ़कर रुद्र के कमरे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसे साथ ही अंदर रखा करीब 11 लाख रुपये का सोने का आभूषण और सवा लाख रुपया नगद चुरा ले गए। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी शु्क्रवार की सुबह हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद जांच के लिए डॉग स्कवॉयड टीम को भी बुलाई। लेकिन घंटो प्रयास के बाद कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान पुलिस ओमेंद्र सिंह से तहरीर लेकर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के बाहर सड़क पर मौजूद डीजे और बेल्डिंग की दुकान ता शटर तोड़कर चोर अंदर रखा करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए। दुकान मालिकों को चोरी की घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। दुकानदारों ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया। प्रार्थना पत्र के आधार पर घटना की जांच में जुटी थी। बताते चले वेल्डिंग की दुकान इनरमन पुत्र बंधन विश्वकर्मा की तथा डीजे की दुकान अरविंद गौड़ पुत्र कमला गौड़ की है। दोनों सहरोज गांव के निवासी है। पीड़ितों के अनुसार चोर उनकी दुकान में रखा लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।