शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक दूकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान जनरल स्टोर का लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया।
अगलगी की इस घटना में दूकान के पास ही खड़ा एक टेंपो भी पूरी तरह से जल गया। पूरा परिवार रात में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। घटना की जानकारी होने के बाद मालिका का परिवार सदमे में है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर में कैलाश गोड़ एक आवंटित दूकान लेकर परिवार के साथ उसी में रहता है। सोमवार की रात वह अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रात में अज्ञात कारणों से उसकी दूकान में आग लग गई। इसमें उसका लाखाें का सामान जलकर राख हो गया। आग में टैंपो, आलमारी, पंखा, फ्रीजर के साथ ही एक बकरी भी जल गई।