फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के चलते लोगों का पलायन शुर

Sun, 20 Aug 2017 11:37 PM IST
mau news
विज्ञापन
दुबारी के देवारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में जाने के बाद पलायन करते लोग।
विज्ञापन
मधुबन। घाघरा नदी में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के देवारा इलाके में हालात बिगड़ने लगे हैं। बाढ़ का पानी अब लोगों के घरों में घुस गया है।  सबसे बुरी स्थिति चक्की और मुसाडोही का है। पूरा क्षेत्र टापू में तब्दील हो गया है। दर्जन भर पुरवों के 250 परिवार के लोग पलायन करने शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्रों का जायजा लिया।  उधर क्षेत्र में नहाने के लिए निकले बालक की डूबने से मौत हो गई।      
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में बढ़ाव जारी रहने से मधुबन तहसील क्षेत्र के चक्की तथा मूसाडोही के लगभग 250 परिवार सुरक्षित स्थान की तरफ पलायन कर चुके हैं। जबकि अभी भी 250 परिवार नदी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वैसे  बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चक्कीमूसाडोही, धर्मपुर, दुबारी गांव के मनमन का पुरा, हवा का पुरा, नई बस्ती, धुस, बइरकंटा सहित सए दर्जन पुरवों को खाली कराने का निर्देश दे दिया है।
चक्की और मुसाडोही गांव से लोगों को घरों से निकाल कर गांव में बने प्राथमिक विद्यालय और तेलिया कला में स्थित विद्यालयों पर पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन लग गया है। आधा से अधिक गांव खाली कराया जा चुका है। लगभग दो से ढाई सौ लोगों को प्रशासन द्वारा प्लास्टिक आदि दिया जा रहा है। इसके अलावा रविवार को जिलाधिकारी ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित जगह चले जाने का निर्देश जारी किया। कहा कि जिसके पास सुरक्षित जगह नहीं है वह अपने परिवार और पशुओं समेत दुबारी, गजियापुर स्थित  इंटर कॉलेजों में बने बाढ़ राहत शिविरों में आ जाएं।जहां खाने पीने की व्यवस्था बनाई गई है।पानी के लगातार बढ़ते रहने से अब लोगों में दहशत का माहौल बनने लगा है। कुछ लोगों को इंतजार था कि अब पानी के स्थिर होने की सूचना मिल जाएगी।बहुत से लोग घरों में चोरी की घटनाओं से बचने के लिए भी घर नही छोड़ रहे हैं। जो भी हो अगर अगले दो तीन दिन तक हालात यही रहे तो देवारा में बाढ़ की बड़ी तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है। फसलें और सड़क पूरी तरह डूब चुकी है। नावे अपर्याप्त हैं।चक्की और मूसाडोही,खैरा, धुस,बखरिया धर्मपुर के कई पुरवों में लगभग पांच दर्जन नावें लगाने का दावा प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन

उधर मधुबन थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी किशोर की रविवार की दोपहर बाढ़ के पानी के साथ बह गया। घटना के समय बालक दोस्तों के साथ नहाने गया था। लोगों के प्रयास करने पर दो घंटे बाद बालक की लाश थोड़ी दूरी पर उतराई मिली।  
बाढ़  के पानी में डूबकर मरा बालक राजविजय 11 बखरिया गांव निवासी कमलेश चौहान का पुत्र था। रविवार की दोपहर लगभग एक बजे के करीब बालक कुछ साथियों के संग घाघरा में आई बाढ़ में नहाने के लिए गया। बताया जाता है बालक पानी में नहा ही रहा था। तभी गहराई में चला गया, तैरना न आने के कारण वह डूब गया। सूचना मिलने पर किशोर के परिवारीजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे, उसकी तलाश शुरू किए। इस दौरान बालक की लाश पानी में उतराई मिली। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। राजविजय के पिता कमलेश स्थानीय थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
उधर दुबारी संवाददाता के अनुसार  बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के दौरान जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार से दुबारी गांव की महिला प्रधान से बाढ पीड़ितों को नि:शुल्क केरोसिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा। डीएम के आदेश पर प्रधान ने सभी बाढ़पीड़ितों को तीन लीटर की दर से केरोसिन का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें