फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई से आ रहे प्रवासी मजदूर की बाइक कार से टकराई, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोरखपुर वाराणसी राजमार्ग स्थित इब्राहिमाबाद प्रथम के पास रविवार की सुबह चेन्नई से एक ही बाइक से आ रहे दो प्रवासी मजदूर तेज गति से आ रही कार के चपेट में आने से गंभीर रूप से हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दोहरीघाट मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोरखपुर वाराणसी मार्ग पर स्थित इब्राहिमाबाद प्रथम के पास चेन्नई से मऊ जनपद होते हुए एक ही बाइक पर दो प्रवासी मजदूर रामधनी पुत्र रामनयन (35), विजय साहनी पुत्र गुलाब साहनी (40) अपने घर गोरखपुर जनपद के कंपेयरगंज जा रहे थे।रविवार की अल सुबह लगभग पांच बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद प्रथम के पास ज्योहीं पहुंचे थे कि दोहरीघाट की तरफ से तेज गति में आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस बीच बाइक पर सवार रामधनी, विजय दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कार कार छोड़ कर फरार हो गया। गंभीर रूप से दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष दोहरीघाट राजकेश्वर सिंह मौके पर पहुंच कर कार व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें