फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाबा थानीदास बालिका महाविद्यालय गोफा में घटिया भोजन- नास्ता व ठहरने की दुर्व्यवस्था को लेकर किय? - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। गुजरात से जिले और आजमगढ पहुंचने वाले 36 प्रवासियों को बाबा थानीदास बालिका महाविद्यालय गोफा में बुधवार से क्वारंटाइन किया गया है। यहां दुर्व्यवस्थाओं के विरोध में शुक्रवार को प्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया । प्रवासियों का आरोप था कि उन्हें यहां कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। तहसीलदार से भी शिकायत की गई थी। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के गोफा गाँव स्थित बाबा थानीदास बालिका महाविद्यालय गोफा में रघौली गौरा, ख्रैरा, मानिकपुर, कुचयापार ,माऊर बोझ, पकड़ी, बोझी आदि गांवों के 36 लोग क्वारंटीन किए गए हैं इन लोगोंका आरोप था कि जिस रात उन्हें यहां लाया गया। उस समय घटिया स्तर की खिचड़ी दी गई। इनका आरोप था कि जो खिचड़ी उन्हें दी गई वे इंसान के खाने योग्य नहीं थी। शुक्रवार की सुबह से केवल चना मिला है। चाय पानी तक नही मिला, सोने के लिए जमीन पर गद्दा लगा दिया गया है। रात भर मच्छर काट रहे हैं। उनका कहना था कि ऐसे ही माहौल में उन्हें 14 दिन तक रहना पड़ा तो कारोना के मारने के पहले यह दुर्व्यवस्था और मच्छर ही मार डालेंगे। प्रवासियों का कहना था कि इससे तो अच्छा होता कि उन्हें होम क्वारंटीन होने की इजाजत दी जाती। तहसीलदार घोसी ने बताया कि वे स्वयं सुुबह नौ बजे मौके पर पहुंचकर क्वारंटीन किए गए लोगों का हाल चाल लिया। वहां लोगो की शिकायत लाजमी थी। एसडीएम सहित उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ,वैसे यहां की जिम्मेदारी बीडीओ दोहरीघाट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें