फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/फतहपुर मंडाव। तहसील मधुबन क्षेत्र के कोटेदारों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर ईपास मशीन को जमा कर अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अप्रैल माह से अंत्योदय, मनरेगा जाबकार्डधारकों के पैसे को तत्काल खातें में भेजा जाए। कोरोना महामारी के दौरान ईपास मशीन से वितरण न कराकर रजिस्टर से राशन वितरण कराया जाए। कोटेदारों के विरूद्ध फर्जी शिकायतों पर परेशान न किया जाए। प्रशासनिक कर्मचारियों की भांति ही कोरोना महामारी को देखते हुए कोटेदारों का 50 लाख का बीमा कराया जाए। गोदाम से खाद्यान्न तौल कर उठान कराया जाए। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, देवनरायन यादव, मृत्यंजय, शिवकुमार, भरत गुप्ता, सुबाष यादव, हरिंद्रनाथ, सोफियान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें